फर्रुखाबाद : कायमगंज में पपड़ी मिल्किया के पास डीसीएम की टक्कर से युवक की मौत, चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Farrukhabad News : जनपद फर्रुखाबाद के कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के दिल्ली रोड स्थित गांव पपड़ी मिल्किया के पास हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत के मामले में पुलिस ने डीसीएम चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में कार्रवाई की है।

28 अक्टूबर को हुआ था हादसा

बता दें कि एटा जिले के जैथरा थाना क्षेत्र के रूपधनी गांव निवासी सरमन सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका 19 वर्षीय बेटा गौरव 28 अक्टूबर को अपनी पत्नी काजल को बाइक पर बैठाकर घर लौट रहा था। इसी दौरान बाबा नर्सरी पपड़ी मिल्किया के सामने सामने से आ रही डीसीएम ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।

हादसे में युवक की हुई थी मौत

टक्कर लगने से गौरव की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि उसकी पत्नी काजल गंभीर रूप से घायल हो गई थी। घायल काजल के हाथ में टांके आए थे। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल हो गया था।

डीसीएम चालक के खिलाफ दर्ज हुई रिपोर्ट

पुलिस के अनुसार, मृतक के पिता की शिकायत के आधार पर डीसीएम नंबर यूपी 23 टी 7001 के चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में लापरवाही से वाहन चलाने और दुर्घटना करने के आरोपों की जांच की जा रही है|

Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें