फर्रुखाबाद : कायमगंज में किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने वाला आरोपी रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट की धारा बढ़ी

Farrukhabad News : जनपद फर्रुखाबाद के कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से 18 सितंबर को लापता हुई 16 वर्षीय किशोरी को पुलिस ने बरामद कर लिया है। बता दें कि ग्रामीण ने कोठी जहानगंज निवासी हिमांशु के खिलाफ अपनी बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया था। तभी से पुलिस और सर्विलांस टीम लगातार दोनों की तलाश में जुटी हुई थी।

रेलवे स्टेशन के पास से हुई गिरफ्तारी

कस्बा चौकी प्रभारी इमरान फरीद ने कार्रवाई की जानकारी देते हुए बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने रेलवे स्टेशन के पास दबिश दी। इस दौरान मुख्य आरोपी हिमांशु को किशोरी के साथ हिरासत में ले लिया गया। पुलिस टीम दोनों को तुरंत थाने लेकर आई, जहां आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू की गई।

न्यायालय में पेश किए गए बयान

पुलिस ने बरामद किशोरी के सीआरपीसी की धारा 161 के तहत बयान दर्ज किए। इसके बाद उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया और मजिस्ट्रेट के समक्ष न्यायालय में बयान के लिए पेश किया गया। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए मुकदमे में पॉक्सो एक्ट की धारा भी बढ़ा दी गई है।

Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें