फर्रुखाबाद : कायमगंज के युवक की इटावा में ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

Farrukhabad News : जनपद इटावा के भरथना रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से जनपद फर्रुखाबाद के कायमगंज कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवक की दर्दनाक मौत हो गया। युवक की मौत की सूचना पर जीआरपी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की और हादसे की सूचना परिजनों को दी।

कायमगंज
मृतक आजम का फाइल फोटो

रेलवे क्रॉसिंग पार करते समय हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, भरथना रेलवे स्टेशन के पूर्वी ओर स्थित रेलवे फाटक संख्या 20बी के पास मंगलवार की शाम करीब 6:00 शताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। वहां मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक रेलवे क्रॉसिंग पार कर रहा था तभी लखनऊ से दिल्ली जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई।

भरथना
भरथना

मृतक युवक की हुई पहचान

मृतक युवक की पहचान कायमगंज नगर से सटे गांव घसिया चिलौली निवासी अफरोज के 30 वर्षीय पुत्र आजम के रूप में हुई। आजम की मौत की सूचना पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल। परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक पांच भाई व बहनों में सबसे बड़ा था और भरथना में रहकर मजदूरी करता था।

फर्रुखाबाद दर्पण
फर्रुखाबाद दर्पण
Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें