फर्रुखाबाद : बाबा के हत्यारे पौत्र को पुलिस ने दबोचा, जमीन बेचने को लेकर हुआ था विवाद

Farrukhabad News : जनपद फर्रुखाबाद के जहांनगंज थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव में साधु वेश में रह रहे 72 वर्षीय गजेंद्र सिंह की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस की टीमों ने दिल्ली और नोएडा समेत कई प्रमुख शहरों में लगातार दबिश दी और आखिरकार बधार से कंजाना जाने वाले मार्ग पर घेराबंदी करके आरोपी पौत्र अंकित ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया।

जमीन विवाद और रुपयों को लेकर हुआ था विवाद

बता दें कि मृतक गजेंद्र सिंह लंबे समय से बीमार चल रहे थे और उन्होंने हाल ही में अपनी एक जमीन का सौदा किया था। इसके एवज में उन्हें बयाना की राशि मिली थी। चार अक्टूबर की शाम आरोपी पौत्र अंकित ने आश्रम पहुंचकर बाबा पर रुपये देने या जमीन अपने नाम करने का दबाव बनाया, जिसके बाद विवाद उत्पन्न हुआ और यह घटना घटी।

न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल

घटना के बाद मृतक के छोटे पुत्र मुकेश की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकता से मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू की थी। प्रभारी थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने जानकारी दी कि आरोपी क्षेत्र छोड़कर भागने की फिराक में था, लेकिन समय रहते पुलिस टीम ने उसे दबोच लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

फर्रुखाबाद दर्पण
फर्रुखाबाद दर्पण
Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें