फर्रुखाबाद : कायमगंज में मां दुर्गा की आरती में उमड़े श्रद्धालु, डॉ. विकास शर्मा ने किया प्रथम पूजन

Farrukhabad News : जनपद फर्रुखाबाद के कायमगंज नगर के मोहल्ला नोनियमगंज में विराजमान मां दुर्गा जी की भव्य प्रतिमा का विधिवत तिलक अनुष्ठान संपन्न हुआ। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ, फर्रुखाबाद के जिलाध्यक्ष डॉ. विकास शर्मा ने अपने परिवार के साथ प्रथम आरती उतारी और मां भगवती का आशीर्वाद प्राप्त किया।

सैकड़ों भक्तों ने लिया मां का आशीर्वाद

आरती के समय पूरा पंडाल मां दुर्गा के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। इस धार्मिक आयोजन में सैकड़ों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की आरती उतारकर पुण्य लाभ अर्जित किया। पूरे क्षेत्र में भक्ति और उल्लास का माहौल देखने को मिला।

समिति के पदाधिकारियों की रही गरिमामयी उपस्थिति

कार्यक्रम के सफल आयोजन में मां दुर्गा कमेटी के अध्यक्ष हृदेश कुमार शाक्य और महामंत्री हिमांशु कौशल का विशेष योगदान रहा। इस दौरान आशुतोष, केतन वर्मा, अतुल कौशल और प्रेमपाल कौशल समेत समिति के अनेक सदस्य और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद
Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें