फर्रुखाबाद : जहानगंज थानाध्यक्ष पर गिरी गाज, SP आरती सिंह ने किया निलंबित – पीड़ित परिवार से अभद्रता का मामला

Farrukhabad News : जनपद फर्रुखाबाद के जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव कोरीखेड़ा में नौ महीने पहले हुए एक बालक के अपहरण और हत्या मामले में पुलिस अब तक खुलासा नहीं कर सकी है। गत 10 दिसंबर 2025 को चंद्र प्रकाश गुप्ता के 10 वर्षीय पुत्र आशुतोष गुप्ता का अपहरण हुआ था, जिसके बाद 14 दिसंबर को उसका शव बरामद हुआ था। मृतक की मां पूनम गुप्ता की तहरीर पर 11 लोगों के खिलाफ नामजद FIR दर्ज की गई थी, लेकिन लंबे समय से मामले का खुलासा न होने के कारण पीड़ित परिवार लगातार न्याय की गुहार लगा रहा था।

मुख्यमंत्री की सभा में जाने से रोकने और अभद्रता का आरोप

3 सितंबर को पुलिस लाइन मैदान में आयोजित मुख्यमंत्री की जनसभा में पीड़ित परिवार न्याय की मांग को लेकर जाना चाहता था। आरोप है कि जहानगंज पुलिस ने कोरीखेड़ा पहुंचकर परिवार को घर में ही रोक दिया। विरोध करने पर पुलिसकर्मियों द्वारा परिजनों के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की गई तथा मोबाइल से वीडियो डेटा डिलीट करने की बात भी सामने आई। इस घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद मामला गरमा गया।

उप मुख्यमंत्री से मुलाकात और SP की कड़ा एक्शन

घटना से व्यथित होकर बालक की बहन अंशिका गुप्ता और चाचा रामजीत ने 10 सितंबर को लखनऊ में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाई। परिजनों ने पूर्व में भी DIG और वरिष्ठ अधिकारियों से निष्पक्ष जांच और दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की थी। मामले की गंभीरता और प्राथमिक जांच के आधार पर पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने जहानगंज थानाध्यक्ष पूनम अवस्थी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

फर्रुखाबाद दर्पण
फर्रुखाबाद दर्पण
Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें