फर्रुखाबाद : किसानों के लिए खुशखबरी, रबी फसलों के बीज और फ्री मिनीकिट के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू – ऐसे उठाएं फायदा

Farrukhabad News : जनपद फर्रुखाबाद में किसानों की आय में वृद्धि करने और रबी फसलों का उत्पादन बढ़ाने के उद्देश्य से कृषि विभाग ने बड़ी पहल की है। रबी सीजन 2026 के लिए अनुदानित बीज एवं निःशुल्क बीज मिनीकिट की बुकिंग प्रक्रिया आधिकारिक तौर पर शुरू कर दी गई है। योजना का लाभ उठाने के लिए किसानों का कृषि विभाग के पोर्टल पर पंजीकृत होना अनिवार्य है।

इन प्रमुख फसलों के बीज और अनुदान की सुविधा उपलब्ध

इस योजना के तहत रबी सीजन की प्रमुख फसलों जैसे तोरिया, गेहूं, चना, मटर, मसूर, सरसों और संकर सरसों की उन्नत किस्मों के सामान्य व निःशुल्क मिनीकिट बीज उपलब्ध कराए जा रहे हैं। निःशुल्क मिनीकिट प्राप्त करने के लिए किसान पीओएस मशीन पर स्वयं अंगूठा लगाकर बीज प्राप्त कर सकते हैं। वहीं, सामान्य बीज वितरण में कृषक अंश जमा करना होगा, जबकि संकर बीज पर 50 प्रतिशत तक का निर्धारित अनुदान दिया जाएगा।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

ऑनलाइन आवेदन और ई-लॉटरी के जरिए चयन की प्रक्रिया

आवेदन करने के लिए किसानों को कृषि विभाग के आधिकारिक पोर्टल agriculture.up.gov.in पर जाना होगा। पोर्टल पर किसान पंजीकरण संख्या दर्ज कर ओटीपी सत्यापन के बाद इच्छित फसल की बुकिंग की जा सकती है। यदि निर्धारित लक्ष्य से अधिक बुकिंग प्राप्त होती है, तो जिलाधिकारी या मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में ई-लॉटरी के माध्यम से पारदर्शिता के साथ चयन किया जाएगा। लक्ष्य कम रहने पर आवेदन स्वतः कन्फर्म हो जाएगा।

अधिक सहायता और जानकारी के लिए कहां संपर्क करें

किसी भी प्रकार की तकनीकी सहायता या विस्तृत जानकारी के लिए किसान अपने नजदीकी विकास खंड के सहायक विकास अधिकारी (कृषि), राजकीय बीज भंडार या उप कृषि निदेशक कार्यालय फर्रुखाबाद से संपर्क कर सकते हैं। समय पर बुकिंग कराकर किसान सरकार की इस योजना का पूरा लाभ उठा सकते हैं।

फर्रुखाबाद दर्पण
फर्रुखाबाद दर्पण
Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें