रविवार को जनपद फर्रूखाबाद के कायमगंज नगर स्थित गल्ला मंडी चौराहे पर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अमर गुप्ता के नेतृत्व में एकत्र हुए दर्जनों कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस व नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना विरोध प्रकट किया तथा पुतला दहन किया।

राष्ट्रगीत के कथित अपमान का आरोप
प्रदर्शन के दौरान जिला उपाध्यक्ष अमर गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रगीत बजाने के समय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आपस में बात कर रहे थे। जिसके कारण राष्ट्रगीत का अपमान हुआ है।

कांग्रेस और राहुल गांधी के खिलाफ खोला मोर्चा
इसी घटना से नाराज कार्यकर्ताओं ने गल्ला मंडी चौराहे पर कांग्रेस पार्टी और विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। युवा मोर्चा के सदस्यों ने राष्ट्रगीत के सम्मान को सर्वोपरि बताते हुए इस प्रकार की घटना पर कड़ा विरोध दर्ज कराया और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का पुतला फूंका।























