🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ 🇮🇳
“सरफ़रोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है, देखना है ज़ोर कितना बाज़ू-ए-क़ातिल में है।”
समस्त देशवासियों एवं फर्रूखाबाद व कायमगंज के प्रिय नगरवासियों को शकुंतला देवी शिक्षण संस्थान परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की असीम शुभकामनाएँ। 15 अगस्त का यह ऐतिहासिक दिन भारत माता के उन अनगिनत अमर शहीदों और वीरों को नमन करने का है, जिनके अतुलनीय त्याग और बलिदान की बदौलत आज हम आज़ाद भारत की हवा में साँस ले रहे हैं।

एक अग्रणी शिक्षा संस्थान के रूप में, शकुंतला देवी शिक्षण संस्थान का ध्येय विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि उनमें देशभक्ति, अनुशासन और नैतिक मूल्यों का सिंचन करना है। हमारा मानना है कि आज के शिक्षित और संस्कारी युवा ही कल के समृद्ध भारत की मजबूत नींव बनेंगे।
आइए, इस पावन राष्ट्रीय पर्व पर हम सब मिलकर यह संकल्प लें कि आपसी भाईचारे और एकता को बनाए रखेंगे। अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करते हुए शिक्षा, स्वच्छता और प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ेंगे और देश को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएँगे।
जय हिंद! जय भारत! वंदे मातरम!
निवेदक:
लक्ष्मी नारायण अग्रवाल, प्रबंधक
मोनिका अग्रवाल, प्रबंधिका
सुतीक्षण श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य
अनिल बाबू तिवारी, प्रधानाचार्य
नाहिद जाफरी, प्रधानाचार्य
शकुंतला देवी शिक्षण संस्थान
कायमगंज, फर्रूखाबाद (उ.प्र.)
























