🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस की पावन शुभकामनाएँ 🇮🇳
“विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊँचा रहे हमारा।”
समस्त देशवासियों एवं फर्रूखाबाद व कायमगंज के प्रिय नगरवासियों को सी.पी. विद्या निकेतन परिवार की ओर से 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ!
आज का यह ऐतिहासिक दिन उन वीर अमर शहीदों, स्वतंत्रता सेनानियों और भारत माँ के सच्चे सपूतों को नमन करने का है, जिनके अतुलनीय त्याग, तपस्या और बलिदान की बदौलत आज हम आज़ाद भारत की हवा में साँस ले रहे हैं। उनका यह ऋण हम देशवासी कभी नहीं चुका सकते।

एक शिक्षा संस्थान के रूप में, सी. पी. विद्या निकेतन केवल अक्षर ज्ञान देने में नहीं, बल्कि अपने विद्यार्थियों में उच्च नैतिक मूल्य, देशभक्ति, अनुशासन और उत्कृष्ट नागरिकता का भाव जगाने में विश्वास रखता है। हमारे युवा ही आने वाले कल के भारत की नीव हैं।
आइए, इस पावन राष्ट्रीय पर्व पर हम सब मिलकर यह संकल्प लें कि अपने-अपने क्षेत्र में ईमानदारी से कार्य करते हुए देश की प्रगति, एकता, अखंडता और भाईचारे को बनाए रखने में अपना पूर्ण योगदान देंगे। शिक्षा, स्वच्छता और सद्भाव के मार्ग पर चलकर भारत को विश्व गुरु बनाने का सपना साकार करेंगे।
जय हिंद! जय भारत!
निवेदक:
सत्यप्रकाश अग्रवाल, प्रबंधन
डॉ मिथिलेश अग्रवाल, प्रबंधिका
आर.के बाजपेई, प्रधानाचार्य (इंग्लिश मीडियम)
योगेश तिवारी, प्रधानाचार्य (हिंदी मीडियम)
सी. पी. विद्या निकेतन, कायमगंज, फर्रूखाबाद
























