फर्रूखाबाद : कायमगंज में सामाजिक समरसता का संदेश, धूमधाम से निकाली गई कलश बंधन यात्रा

जनपद फर्रूखाबाद के कायमगंज में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में सोमवार को एक विशेष पहल देखने को मिली। समरसता संकल्प अभियान के तहत कायमगंज ग्रामीण मंडल के 6 गांवों में कलश बंधन यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लिया।

कायमगंज
कायमगंज

इन ग्रामीण इलाकों से होकर गुजरी यात्रा

यह यात्रा नीवलपुर, अताईपुर, भगौतीपुर, पितौरा, शिवरईमठ और बराबिकू गांवों से होकर गुजरी। यात्रा का उद्देश्य समाज में सामाजिक समरसता, समानता और एकजुटता का संदेश पहुंचाना था। हर गांव में स्थानीय निवासियों ने यात्रा का जोरदार स्वागत किया।

कायमगंज
कायमगंज

वरिष्ठ नेताओं और समाजसेवियों की रही उपस्थिति

इस अवसर पर बीजेपी जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा, जिला उपाध्यक्ष व कार्यक्रम संयोजक वीरेंद्र कठेरिया, जिला महामंत्री अमरदीप दीक्षित, मनोज गंगवार, सुशील राजपूत, कृष्ण मुरारी राजपूत, महेंद्र राजपूत और आशीष गुप्ता सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। इनके अलावा ऋषिपाल सिसौदिया, ओम प्रकाश, प्रदीप शाक्य और मनोज राठौर ने भी सहभागिता की।

फर्रुखाबाद दर्पण
फर्रुखाबाद दर्पण
Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें