फर्रुखाबाद : कायमगंज में नाले में मिला अज्ञात युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी

सोमवार को जनपद फर्रुखाबाद जिले के कायमगंज नगर स्थित मोहल्ला गंगादरवाजा में शिवाला मंदिर के पास लोगों ने नाले में एक अज्ञात युवक का शव तैरता हुआ देखा। घटना की सूचना आग की तरह पूरे इलाके में फैल गई और देखते ही देखते मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। नाले में सब मिलने की सूचना वहां लोगों के द्वारा कोतवाली पुलिस को दी गई।

कायमगंज
घटना स्थल पर जांच करती पुलिस

पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर संभाला मोर्चा

सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार द्विवेदी, कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार शुक्ला और कस्बा प्रभारी अंकुर भाटी पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लेते हुए सफाई कर्मचारियों की मदद से शव को नाले से बाहर निकलवाया और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की।

ग्रे टी-शर्ट और लोअर में मिला शव, पहचान के प्रयास जारी

बता दें कि मृतक युवक ग्रे रंग की टी-शर्ट और लोअर पहने हुए था। प्राथमिक अनुमान के अनुसार शव कुछ दिन पुराना लग रहा है, जिसके कारण उसकी तत्काल पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस प्रशासन द्वारा आसपास के सभी थाना क्षेत्रों से हाल ही में दर्ज हुई गुमशुदगी की रिपोर्टों का मिलान किया जा रहा है ताकि युवक की शिनाख्त की जा सके।

कायमगंज
घटनास्थल पर लगी पुलिस व लोगों की भीड़

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा कारणों का खुलासा

पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि मृत्यु के सटीक कारणों और समय का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर मामले की छानबीन कर रही है।

फर्रुखाबाद दर्पण
फर्रुखाबाद दर्पण
Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें