फर्रूखाबाद : कायमगंज खेत से चकरोड निकालने की सूचना से किसान की तबियत बिगड़ी, मौत – परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

फर्रूखाबाद । कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव बराबिकू में चकरोड निकाले जाने की सूचना बीच 50 वर्षीय किसान बृजनंदन लाल की अचानक तबियत बिगड़ने से मौत हो गई। बृजनंदन लाल की मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

कायमगंज
मृतक किसान बृजनंदन लाल का फाइल फोटो

परिजनों ने लगाए रिश्वत और धमकी के आरोप

मृतक किसान बृजनंदन लाल के परिजनों का आरोप है कि क्षेत्रीय लेखपाल व उनके सहयोगियों द्वारा खेत से रास्ता निकालने को लेकर दबाव बनाया जा रहा था। परिजनों के अनुसार, इस कार्रवाई को रोकने के एवज में उनसे 70 हजार रुपए की मांग की गई थी। रुपए न देने पर रविवार सुबह घर पहुंचकर कार्रवाई करने की बात कही गई, जिससे तनाव में आकर किसान को दिल का दौरा पड़ गया और मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

पुलिस और प्रशासन ने शुरू की जांच

किसान बृजनंदन लाल की मौत की सूचना पर कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार शुक्ला ने पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। इधर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ताकि मृत्यु के सही कारणों का पता चल सके। मृतक किसान अपने पीछे पत्नी गीता देवी, दो पुत्रियों कशिश, प्रतीक्षा और दो पुत्रों आर्यन, युग को छोड़ गए हैं। उप जिलाधिकारी अभिषेक वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि किसान की मौत हृदय गति रुकने से हुई है। परिजनों की शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने पर सुसंगत कार्रवाई की जाएगी।

Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें