फर्रूखाबाद : रियल एस्टेट कारोबारी हत्याकांड का पर्दाफाश, पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा – कार व हथियार बरामद

जनपद फर्रूखाबाद के कादरी गेट थाना क्षेत्र में बीते दिनों हुई रियल एस्टेट कर्मचारी अरुण हुड्डा की हत्या के मामले में स्थानीय पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मामले की गहन तफ्तीश करते हुए घटना में शामिल कार मालिक और एक नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार शाम पुलिस द्वारा दी गई आधिकारिक जानकारी के अनुसार, इस आपराधिक साजिश में शामिल मुख्य आरोपियों सहित चार अन्य अभियुक्त अभी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें दिल्ली-एनसीआर और आसपास के क्षेत्रों में लगातार दबिश दे रही हैं।

पुरानी रंजिश के चलते रची गई थी पूरी साजिश

पुलिस पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि यह पूरी घटना पुरानी आपसी रंजिश का नतीजा थी। हरियाणा प्रांत के जनपद फरीदाबाद के दयालपुर निवासी अरुण हुड्डा अपने परिवार के साथ बनारस से धार्मिक यात्रा से लौट रहे थे, तभी घात लगाए बैठे आरोपियों ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया। फर्रूखाबाद पहुंचते ही मौका पाकर आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया। जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपी रोहित और रंजीत ने पहले से चले आ रहे विवाद के कारण हत्या की योजना बनाई थी और इसके लिए अवैध हथियार का इंतजाम किया था।

अवैध हथियार, नकदी और कार बरामद

मामले के त्वरित खुलासे के लिए पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन में पांच अलग-अलग टीमों का गठन किया गया था। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स कार, 32 बोर की एक अवैध पिस्तौल, मैगजीन, सात जिंदा कारतूस तथा 3,340 रुपए नकद बरामद किए हैं। कादरी गेट थाना प्रभारी ने बताया कि मामले से जुड़े अन्य फरार आरोपियों की पहचान कर ली गई है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई पूरी की जाएगी।

फर्रुखाबाद दर्पण
फर्रुखाबाद दर्पण

फर्रुखाबाद : पत्नी-बच्चे के सामने हरियाणा के युवक को गोलियों से भूना, दर्शन कर लौट रहे परिवार में मचा कोहराम – पुलिस जांच में जुटी

Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें