फर्रुखाबाद : तेज रफ्तार लोडर ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौके पर मौत – ग्रामीणों ने पीछा कर आरोपी ड्राइवर को पकड़ा

रविवार के देर शाम जनपद फर्रुखाबाद के कंपिल थाना क्षेत्र में महिला को रुदायन स्टेशन से छोड़कर गहर लौट से थे बाइक सवार युवक को तेज रफ्तार लोडर ने टक्कर मार दी, इस भीषण सड़क हदे में युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। बता दें कि गांव चांदपुर कच्छ निवासी वीरपाल शाक्य का पुत्र 31 वर्षीय मंदीप शाम को रुदायन से अपनी बाइक पर सवार होकर घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान कंपिल-रुदायन मार्ग स्थित गांव मानिकपुर के पास सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार लोडर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मंदीप ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

फर्रुखाबाद
मृतक मंदीप शाक्य का फाइल फोटो

भाग रहे लोडर चालक को ग्रामीणों ने खदेड़ कर दबोचा

हादसे को देख आसपास राहगीरों व ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। दुर्घटना को अंजाम देने के बाद लोडर चालक वाहन लेकर मौके से भागने की कोशिश करने लगा। लेकिन वहां मौजूद स्थानीय ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाई और भाग रहे लोडर का पीछा कर उसे कुछ ही दूरी पर घेर कर पकड़ लिया। ग्रामीणों ने फौरन इस घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कंपिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

घर में मचा कोहराम, पुलिस की कानूनी कार्रवाई शुरू

मंदीप की मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। मां रीता देवी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि मंदीप तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर थे, उनके बड़े भाई का नाम रंजीत और छोटे भाई का नाम गोपी है। इस मामले पर कंपिल थानाध्यक्ष नितिन चौधरी ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना करने वाले लोडर को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

फर्रुखाबाद दर्पण
फर्रुखाबाद दर्पण
Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें