फर्रुखाबाद : कायमगंज में मिला मुंबई की ट्रेन से लापता युवक का सुराग, आखिरी लोकेशन देख उड़े परिजनों के होश – पुलिस तलाश में जुटी

जनपर सिद्धार्थनगर के गांव मदनपुर निवासी सुधीर पिछले 24 दिनों से अचानक लापता हैं। वह गुजरात में काम करते थे और 7 जून को मुंबई से सिद्धार्थनगर जाने वाली ट्रेन में सवार हुए थे। यह ट्रेन फर्रुखाबाद होकर गुजरती है, लेकिन सुधीर अपने घर नहीं पहुंचे। उनका मोबाइल फोन भी लगातार बंद आ रहा है, जिससे परिवार वाले किसी अनहोनी की आशंका से बेहद डरे और परेशान हैं।

कायमगंज आते ही परिजनों के पैरों तले खिसकी जमीन

काफी खोजबीन के बाद जब सुधीर के मोबाइल की आखिरी लोकेशन ट्रैक की गई, तो वह जनपद फर्रुखाबाद के कायमगंज नगर में मिली। इस सुराग के मिलते ही सुधीर के परिजन तुरंत कायमगंज पहुंचे। उन्होंने बुधवार को कोतवाली जाकर कोतवाल विनोद शुक्ल को पूरी घटना की जानकारी दी। चौंकाने वाली बात यह है कि परिजनों के अनुसार, सुधीर का कायमगंज से कोई लेना-देना या जान-पहचान नहीं थी। ऐसे में वह यहां क्यों और कैसे उतरे, यह एक बड़ा रहस्य बना हुआ है।

पुलिस जुटी जांच में, अस्पतालों पर नजर

मामले की गंभीरता को देखते हुए कायमगंज पुलिस ने सुधीर का पूरा ब्योरा दर्ज कर लिया है और जरूरी कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। पुलिस ने 7 जून के बाद क्षेत्र में मिले अज्ञात शवों, अस्पतालों में भर्ती मरीजों और सड़क दुर्घटनाओं के रिकॉर्ड को भी खंगाला है, लेकिन फिलहाल सुधीर का कुछ पता नहीं चल सका है।

फर्रुखाबाद दर्पण
फर्रुखाबाद दर्पण
Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें