फर्रुखाबाद : सोशल मीडिया पर गुटबाजी करने वाले सुधर जाएं, नहीं तो पार्टी दिखाएगी बाहर का रास्ता

रविवार को जनपद फर्रुखाबाद के आवास विकास स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर एक बेहद अहम मासिक बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने की और संचालन जिला महासचिव इलियास मंसूरी ने किया। बैठक में कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए जिलाध्यक्ष ने साफ कहा कि अगर सत्ता में वापसी करनी है, तो बूथ और सेक्टर स्तर पर संगठन को मजबूत करना होगा। उन्होंने पदाधिकारियों से कहा, “सिर्फ मैं ही अध्यक्ष नहीं हूं, आप सब खुद को अध्यक्ष मानकर पार्टी की जीत के लिए जमीन पर जी-जान से जुट जाएं।”

फेसबुक पर भिड़ने वाले संभल जाएं, मिलेगी कड़ी सजा

बैठक में जिलाध्यक्ष का गुस्सा उन नेताओं पर फूटा जो सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के खिलाफ कीचड़ उछालते हैं। उन्होंने सख्त लहजे में चेतावनी दी कि फेसबुक या अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पार्टी विरोधी हरकतें बर्दाश्त नहीं होंगी। अगर किसी को कोई दिक्कत है, तो वह सीधे जिला, प्रदेश या राष्ट्रीय अध्यक्ष को लिखकर शिकायत करे। सोशल मीडिया पर गुटबाजी करने वालों को ‘भाजपा द्वारा वित्त पोषित’ (विरोधी दलों के इशारे पर काम करने वाला) माना जाएगा। उनके खिलाफ न सिर्फ अनुशासन समिति एक्शन लेगी, बल्कि उनके आकाओं के नाम भी लखनऊ प्रदेश कार्यालय भेजे जाएंगे।

बूथ मैनेजमेंट पर फोकस और दिवंगत साथियों को श्रद्धांजलि

इस हाई-लेवल मीटिंग में बूथ संगठन को दुरुस्त करने, निष्क्रिय लोगों को हटाकर एक्टिव कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपने और वोटर लिस्ट की स्कैनिंग करने जैसे चुनावी मुद्दों पर गंभीर चर्चा हुई। बैठक में पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत, मनोज मिश्रा, डॉ. जेपी वर्मा व जिला प्रवक्ता व सचिव राधेश्याम सविता सहित कई दिग्गज नेता मौजूद रहे। मीटिंग के आखिर में सपा नेताओं ने पार्टी के साथी जयद्रथ यादव, मतीन खां और अरविंद कश्यप की माताजी के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी सामूहिक श्रद्धांजलि दी।

बैठक के दौरान मौजूद रहे 

इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष डॉ0 नवरंग सिंह यादव, विधानसभा अध्यक्ष अमृतपुर उदय प्रताप सिंह भोला यादव, कायमगंज विधानसभा प्रभारी अरविंद यादव, सदर विधानसभा प्रभारी पवन कठेरिया, जिला सचिव बिजेंद्र सिंह यादव, जिला सचिव शिवशंकर शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष राजेपुर रुकमंगल सिंह यादव, जिला सचिव ईश्वर दयाल, जिला सचिव रामपाल सिंह यादव, नगर अध्यक्ष कमालगंज बिल्लू श्रीवास्तव, राष्ट्रीय सचिव मजदूर सभा अजय यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष छात्रसभा राजपाल यादव, जिलाध्यक्ष सैनिक प्रकोष्ठ के के यादव, जिलाध्यक्ष अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ संतोष दिवाकर, जिलाध्यक्ष सालोवा अनुराग यादव, महानगर अध्यक्ष यूथ ब्रिगेड शिवम पटेल, जिला उपाध्यक्ष छात्रसभा अंशुल यादव, विस अध्यक्ष कायमगंज, भुवनेश कुमार, शीलू खां, आकाश यादव, सुमित यादव आदि पदाधिकारी साथी मौजूद रहे।

फर्रुखाबाद दर्पण
फर्रुखाबाद दर्पण
Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें