जनपद फर्रुखाबाद के कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव अताईपुर निवासी एक महिला की पंजाब प्रांत की मोहाली में सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। पोस्टमार्टम की बाद शुक्रवार की देर शाम को जैसा ही महिला का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा तो परिजनों में चीख पुकार मच गई।

एक महीने पहले ही मोहाली गई थी मृतका
प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव अताईपुर निवासी विनोद कुमार पिछले दो साल से पंजाब के मोहाली में रहकर मजदूरी का काम कर रहे थे। घर की माली हालत ठीक नहीं थी, इसलिए परिवार की आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए विनोद ने करीब एक महीना पहले ही अपनी 42 वर्षीय पत्नी नीरज को भी अपने पास मोहाली बुला लिया था। दोनों पति-पत्नी मिलकर मेहनत-मजदूरी कर रहे थे ताकि अपने बच्चों को एक अच्छी जिंदगी दे सकें।
सड़क पार करते समय तेज रफ्तार कर ने मारी टक्कर
मृतका के पति विनोद ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार को नीरज मोहाली में सड़क पार कर रही थी तभी अचानक एक तेज रफ्तार करने उन्हें टक्कर मार दी। इस भीषण सड़क हादसे में नीरज की मौके पर ही मौत हो गई। यह पूरे दर्दनाक हादसे का वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया है। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराया।
एक बेटे वह दो बेटियों के सर से उठा मां का साया
शुक्रवार की देर रात जब एंबुलेंस से नीरज का शव उनके गांव पहुंचा तो पूरे गांव में सन्नाटा छा गया। छोटे-छोटे बच्चों को रोता देख हर किसी का कलेजा पसीज गया। वही आपको बता दे कि मृतका के एक पुत्र व दो पुत्रियां हैं।


















