फर्रुखाबाद : ‘PDA कोई नारा नहीं, 2027 में BJP का सूपड़ा साफ करने वाला आंदोलन है’ – सपा नेता डॉ. जेपी वर्मा

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा अभी से चढ़ने लगा है। समाजवादी पार्टी ने फर्रुखाबाद में अपनी ताकत झोंक दी है। सपा के वरिष्ठ नेता और जिला कार्यकारिणी के विशेष आमंत्रित सदस्य डॉ. जेपी वर्मा ने भोजपुर विधानसभा के कई गांवों का दौरा किया। बता दें कि डॉ. वर्मा ने बझेरा मलिक पट्टी, कतरौली पट्टी, खेरे नगला, तलैया नगला, पैगूपुर और ककरिया गांवों में ‘PDA जन जागरण एवं सदस्यता अभियान’ के तहत जनता से सीधा संवाद किया। इस दौरान सपा नेता को सुनने और पार्टी से जुड़ने के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

पेपर लीक और किसान बदहाली पर भाजपा सरकार को घेरा

इस दौरान सपा जिला प्रवक्ता राधेश्याम सविता ने बताया कि जनसंपर्क के दौरान डॉ. जेपी वर्मा ने योगी और मोदी सरकार पर तीखे हमले किए। उन्होंने कहा कि आज की सरकार में समाज का हर वर्ग परेशान है। किसान को अपनी फसल का सही दाम नहीं मिल रहा है, जिससे वह कर्ज के दलदल में डूबता जा रहा है। वहीं, प्रदेश का युवा ‘पेपर लीक’ की बीमारी से पूरी तरह टूट चुका है। कई होनहार और प्रतिभाशाली छात्रों ने सरकार की गलत नीतियों से तंग आकर आत्महत्या जैसा खौफनाक कदम उठा लिया है।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

‘अखिलेश यादव का PDA नारा नहीं, अब बन चुका है जन-आंदोलन’

डॉ. जेपी वर्मा ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का एकमात्र काम धर्म और जाति के नाम पर नफरत फैलाना रह गया है। लोकतंत्र को पूरी तरह खोखला किया जा रहा है। इस संकट के समय में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जो PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) का नारा दिया था, वह अब सिर्फ चुनावी नारा नहीं रहा। यह अब एक बड़ा जन-आंदोलन बन चुका है। उन्होंने दावा किया कि 2027 के यूपी चुनाव में यह PDA आंदोलन एक ऐसी आंधी बनकर आएगा, जिसमें भाजपा के अहंकार का पतन होना तय है।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

सपा के दिग्गज नेताओं ने भरी हुंकार, एकजुटता का संकल्प

इस बड़े राजनैतिक कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस मौके पर लाल सिंह लोधी, लालाराम वर्मा, राकेश दुबे, हरपाल सिंह बाथम, जबर सिंह कठेरिया, कमलेश कठेरिया, अखिलेश सक्सेना, विपिन राजपूत एडवोकेट, अतुल सिंह राजपूत एडवोकेट, गौरव राजपूत, मुन्नालाल बाथम, विश्राम सिंह राजपूत और हरिदास लोधी सहित सैकड़ों की संख्या में पदाधिकारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे। सभी ने एक सुर में आने वाले चुनाव में सपा को मजबूत करने का संकल्प लिया।

फर्रुखाबाद दर्पण
फर्रुखाबाद दर्पण
Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें