फर्रुखाबाद : कायमगंज में घर के अंदर कुंडे से लटका मिला महिला का शव, पुलिस को बताए बिना ही परिजनों ने किया अंतिम संस्कार

जनपद फर्रुखाबाद के कायमगंज नगर से सटे एक गांव में 35 वर्षीय महिला का शव उसके घर के अंदर लैंटर के कुंडे से संदिग्ध परिस्थितियों में लटका हुआ पाया गया। बुधवार को महिला की सास ने जब उसे साड़ी के फंदे से लटका देखा, तो चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण और खेल रहे बच्चे भी मौके पर इकट्ठा हो गए।

पुलिस को खबर किए बिना ही कर दिया अंतिम संस्कार

घटना की जानकारी मिलते ही महिला का पति और ससुर मौके पर पहुंचे, साथ ही मायके पक्ष के लोग भी वहां आ गए। हैरानी की बात यह रही कि दोनों पक्षों ने आपसी सहमति के बाद पुलिस को सूचना देना जरूरी नहीं समझा। ग्रामीणों के अनुसार, शव को फंदे से नीचे उतारकर तुरंत उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

मासूम बच्चों के सिर से उठा मां का साया

मृतका की शादी लगभग 15 साल पहले हुई थी। उसकी मौत के बाद 12 साल का बेटा और 7 साल की बेटी अनाथ हो गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि महिला ने पहले भी एक बार आत्महत्या की कोशिश की थी। वहीं, प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि पुलिस के पास इस मामले की कोई आधिकारिक सूचना नहीं आई है।

फर्रुखाबाद दर्पण
फर्रुखाबाद दर्पण
Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें