फर्रुखाबाद : जिलाधिकारी ने किया गौशाला का औचक निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश

सोमवार को फर्रुखाबाद की जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर आज अचानक नेकपुर खुर्द स्थित अस्थायी गोवंश आश्रय स्थल जा पहुँचीं। दोपहर करीब 01:31 बजे जब सरकारी अमला सुस्ती में था, तभी DM की गाड़ी गौशाला के गेट पर खड़ी मिली। निरीक्षण के दौरान उन्होंने खुद खड़े होकर गोवंशों की गिनती कराई, जहाँ मौके पर 101 पशु सुरक्षित पाए गए। DM ने चारे और दाने के स्टॉक को भी खंगाला, जिसमें 50 कुंतल भूसा और हरा चारा पर्याप्त मात्रा में मिला।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

पेमेंट में देरी पर सचिव को मिली चेतावनी

निरीक्षण के दौरान सबसे ज्यादा ध्यान गोपालकों के वेतन पर रहा। सचिव ने बताया कि मार्च 2026 तक का भुगतान हो चुका है, लेकिन DM डॉ. अंकुर लाठर ने साफ लहजे में कहा कि गोपालकों के पसीने की कमाई में देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सचिव को निर्देश दिए कि जो भी बकाया भुगतान या फंड की रिक्वेस्ट है, उसे तुरंत क्लियर कर जल्द से जल्द पैसा गोपालकों के खातों में भेजा जाए।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

डॉक्टरों को हिदायत : पशुओं की बीमारी में न हो ढिलाई

DM ने पशु चिकित्साधिकारी डॉ. धनेप कुमार गुप्ता को मौके पर ही तलब किया। उन्होंने सख्त निर्देश दिए कि गोवंशों का टीकाकरण, टैगिंग और बीमार पशुओं का इलाज समय पर होना चाहिए। उन्होंने कहा कि डॉक्टर केवल कागजों पर नहीं, बल्कि जमीन पर गौशाला का नियमित दौरा करें। पशुओं की सेहत से किसी भी तरह का समझौता नहीं होना चाहिए।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

रास्ता खराब देख भड़कीं DM, खंड विकास अधिकारी को मिला टास्क

गौशाला पहुँचने वाले करीब 450 मीटर के कच्चे रास्ते की खराब हालत देखकर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई। उन्होंने खंड विकास अधिकारी (BDO) बढ़पुर को निर्देश दिए कि इस रास्ते की मरम्मत के लिए तुरंत प्रस्ताव तैयार करें। साथ ही उन्होंने एक नया आइडिया देते हुए कहा कि स्वयं सहायता समूहों को गौशाला से जोड़ा जाए ताकि वे पशु आहार बना सकें और किसानों से सीधे सस्ता हरा चारा खरीदा जा सके।

फर्रुखाबाद दर्पण
फर्रुखाबाद दर्पण
Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें