फर्रुखाबाद : पांचाल घाट पर गंगा स्नान के दौरान फिरोजाबाद के युवक की डूबकर मौत, दोस्तों के साथ आया था

सोमवार को जनपद फर्रुखाबाद के प्रसिद्ध पांचाल घाट पर गंगा स्नान के दौरान एक 21 वर्षीय युवक की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान जनपद फिरोजाबाद के थाना अराव के नगला हरी निवासी ओमकार के 21 वर्षीय पुत्र नितिन के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक नितिन अपने नौ दोस्तों के साथ ट्रेन से फर्रुखाबाद पहुंचा था। सभी दोस्त खुशी-खुशी गंगा स्नान कर रहे थे, लेकिन इसी दौरान नितिन गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते आंखों से ओझल हो गया।

फर्रुखाबाद
मृतक नितिन का फाइल फोटो

“2 मिनट में आता हूं” और फिर नहीं लौटा नितिन

घटना की आपबीती सुनाते हुए नितिन के दोस्त सनी ने बताया कि सभी दोस्त काफी देर तक गंगा में नहाए। जब भूख लगी तो दो दोस्त नाश्ता लेने चले गए और बाकी बाहर निकल आए। इसी बीच नितिन ने कहा कि वह “बस 2 मिनट में आता है” और थोड़ा दूर चला गया। कुछ देर बाद वहां मौजूद लोगों के चिल्लाने की आवाज आई। जब दोस्त मौके पर पहुंचे तो देखा कि नितिन गहरे पानी में डूब रहा था। दोस्तों की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय गोताखोर तुरंत पानी में कूदे और कड़ी मशक्कत के बाद नितिन को बाहर निकाला।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

अस्पताल में डॉक्टरों ने घोषित किया मृत, परिवार में मचा कोहराम

नितिन को बेहोशी की हालत में तत्काल लोहिया अस्पताल ले जाया गया। वहां ड्यूटी पर तैनात डॉ. अभिषेक चतुर्वेदी ने स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। नितिन अपने पांच भाई-बहनों में सबसे छोटा था और उसने इसी साल 12वीं की परीक्षा पास की थी। उसके पिता ओमकार मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करते हैं। बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया है। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

फर्रुखाबाद दर्पण
फर्रुखाबाद दर्पण
Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें