[23/04, 21:25] वैरागी अमर अग्निहोत्री: जनपद फर्रुखाबाद के मऊ दरवाजा थाना क्षेत्र के गांव हथियापुर गांव में एक इंटर कॉलेज में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के 22 वर्षीय बेटे दशरथ ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय घर पर सब कुछ सामान्य था, लेकिन कुछ ही पलों में घर में मातम पसर गया। पिता जब कमरे में पहुंचे तो दृश्य देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।

आखिरी कॉल बनी मौत की वजह? प्रेम प्रसंग में तनाव की आशंका
मृतक दशरथ ट्रक पर हेल्पर का काम करता था। परिजनों के अनुसार, दशरथ बांदा जिले की एक युवती से फोन पर लगातार बात करता था। आशंका जताई जा रही है कि इसी प्रेम प्रसंग के चलते उत्पन्न तनाव ने उसे यह खौफनाक कदम उठाने पर मजबूर किया। पिता खुशीराम कश्यप ने बताया कि घटना से ठीक पहले दशरथ किसी से फोन पर लंबी बात कर रहा था, जिसके बाद उसने कमरे में जाकर खुद को फंदे से लटका लिया।

पुलिस की जांच जारी : फॉरेंसिक टीम ने जुटाए अहम साक्ष्य
घटना की जानकारी मिलते ही मऊ दरवाजा पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस का कहना है कि वे मामले की हर पहलू से जांच कर रहे हैं। फोन कॉल डिटेल्स, पारिवारिक स्थितियों और तनाव के संभावित कारणों की बारीकी से पड़ताल की जा रही है, ताकि मौत के असली कारणों का पता चल सके।



















