फर्रुखाबाद : संदिग्ध परिस्थितियों में महिला का शव घर में लटका मिला, चार बच्चों के सिर से उठा मां का साया – पति गया था काम पर

मंगलवार की सुबह जनपद फर्रुखाबाद के कस्बा नवाबगंज के मोहल्ला नया गनीपुर मोहल्ले में एक महिला का शव घर के अंदर फंदे पर लटका हुआ मिला। मृतक महिला की पहचान मुकीम की 30 वर्षीय पत्नी परवीन के रूप में हुई। महिला की मौत की सूचना पर पर जनवा मोहल्ले वासियों में हड़कंप पहुंच गया। देखते ही देखते घर के बाहर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई।

नवाबगंज
मृतक परवीन का फाइल फोटो

पति गया था काम पर, पीछे से हुई अनहोनी

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका के पति मुकीम फेरी लगाने का काम करता है और आज सुबह हर रोज की तरह वह फेरी लगाने गया था। वहीं घर के अन्य सदस्य भी काम के सिलसिले में बाहर थे और बच्चे स्कूल गए हुए थे। महिला की मौत की सूचना पर परिजनों का बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है।

नवाबगंज
नवाबगंज

पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने शुरू की जांच

महिला की मौत की सूचना मिलती ही थाना प्रभारी राजीव कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल कर मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। सूचना मिलती फोरेंसिक विभाग की टीम मौके पर पहुंची और फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी का साक्ष्य एकत्रित किए। फिलहाल, पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।

नवाबगंज
नवाबगंज

मायके पक्ष में छाया मातम, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

मौके पर मृतका के मायके पक्ष के लोग भी पहुंच गए हैं। जहां उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि परवीन का विवाह वर्ष 2015 में हुआ था और उसके चार छोटे बच्चे हैं। उपनिरीक्षक गीतम सिंह ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट होगी और उसी आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

फर्रुखाबाद दर्पण
फर्रुखाबाद दर्पण
Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें