फर्रुखाबाद : कायमगंज में हमले में गंभीर रूप से घायल महिला ने 28 दिन बाद कानपुर में निजी अस्पताल में तोड़ा दम – पुलिस जांच में जुटी

फर्रुखाबाद के कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के रूटौल गांव में बीते महीने हुए एक जघन्य हमले ने एक और जान ले ली है। हमले में गंभीर रूप से घायल रेखा ने रविवार देर रात इलाज के दौरान कानपुर के एक निजी अपस्ताल में दम तोड़ दिया। इस दुखद घटना के बाद पूरे गांव और मृतका के परिवार में मातम पसरा हुआ है। रेखा की मौत के बाद उसकी बेटियों काजल, कोमल, संध्या और बेटे निखिल का रो-रोकर बुरा हाल है।

कायमगंज
मृतक रेखा का फाइल फोटो

क्या था पूरा मामला?

बता दें कि बीते 23 मार्च को गांव रूटौल निवासी मनोज ने कायमगंज पुलिस को तहरीर दी थी कि आरोपी महेश ने उनकी पत्नी रेखा पर जानलेवा हमला किया था। पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपी महेश और रेखा एक ही साथ काका छाप तंबाकू गोदाम में काम करते थे। पैसों के लेन-देन को लेकर हुए विवाद के कारण महेश ने घात लगाकर रेखा पर टकोरे (औजार) से हमला कर दिया था, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गई थी।

कायमगंज
कायमगंज

आरोपी सलाखों के पीछे

हमले के तुरंत बाद पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपी महेश को गिरफ्तार कर लिया था और उसके पास से हमले में इस्तेमाल किया गया टकोरा भी बरामद कर लिया था। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव के घर पहुंचते ही परिजनों का सब्र टूट गया और गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

फर्रुखाबाद दर्पण
फर्रुखाबाद दर्पण

फर्रुखाबाद : कायमगंज में पैसों के विवाद में महिला सहकर्मी पर जानलेवा हमला, पुलिस ने आरोपी को दबोचा – भेजा जेल

Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें