फर्रुखाबाद : अटैना घाट पर डूबे कांवड़िए का शव दो दिन उतराता मिला, दिल्ली में करता था नौकरी

फर्रुखाबाद के कंपिल थाना क्षेत्र में कांवड़ यात्रा के दौरान एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। अटैना घाट पर गंगा में डूबे 21 वर्षीय युवक सुदेश यादव का शव शनिवार शाम को पानी में उतराता हुआ मिला। आपको बता दें कि सुदेश पिछले दो दिनों से लापता था और स्थानीय पुलिस के साथ-साथ एसडीआरएफ की टीम उसे खोजने में जुटी हुई थी।

कम्पिल
मृतक सुदेश यादव का फाइल फोटो

कांवड़ भरने आए युवक के साथ हुआ बड़ा हादसा

मिली जानकारी के मुताबिक, एटा जनपद के जैथरा क्षेत्र का रहने वाला सुदेश यादव गुरुवार सुबह अपने दोस्तों के साथ ट्रैक्टर से कांवड़ लेने अटैना घाट आया था। नहाते समय वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूब गया। इस घटना के बाद से ही गोताखोर वीरपाल और एसडीआरएफ की टीमें लगातार रेस्क्यू अभियान चला रही थीं। शनिवार शाम करीब 5:30 बजे गंगा पुल से कुछ ही दूरी पर उसका शव बरामद हुआ।

कम्पिल
कम्पिल

परिवार का सहारा छिना, मां का रो-रोकर बुरा हाल

सुदेश दिल्ली में एक प्राइवेट नौकरी करता था और अपने भाई-बहनों में सबसे छोटा था। उसकी मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया है। मां मीना देवी और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें