जनपद फर्रुखाबाद की कायमगंज की विधायक डॉ. सुरभि की विशेष पहल पर साहसी बालिका संस्था, कायमगंज के सदस्यों को उत्तर प्रदेश विधानसभा लखनऊ का शैक्षिक भ्रमण कराया गया। इस दौरान संस्था के सदस्यों को लोकतंत्र की कार्यप्रणाली को बेहद करीब से समझने का अवसर मिला।

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना से हुई खास मुलाकात
विधानसभा पहुंचने पर संस्था के सभी सदस्यों ने विधानसभा अध्यक्ष श्री सतीश महाना से शिष्टाचार मुलाकात की। मुलाकात के दौरान संस्था की ओर से किए जा रहे सामाजिक कार्यों, महिला सशक्तिकरण और बालिकाओं के विकास से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी दी गई, जिसे अध्यक्ष महोदय ने सराहा।

विधानसभा की कार्यवाही और डिजिटल गैलरी ने बढ़ाया उत्साह
विधायक डॉ. सुरभि गंगवार द्वारा संस्था के सदस्यों को विधानसभा की कार्यवाही के साथ-साथ आधुनिक डिजिटल गैलरी का भी भ्रमण कराया गया। यहां सदस्यों ने उत्तर प्रदेश की राजनीति, इतिहास और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को तकनीक के माध्यम से जाना, जिससे सभी बेहद उत्साहित नजर आए।

संस्था के सदस्यों ने लखनऊ यात्रा को बताया यादगार
इस शैक्षिक भ्रमण में साहसी बालिका संस्था से खुशबू मिश्रा, सिल्की मिश्रा, प्रियंका, अंकुर मिश्रा, संजना, गरिमा, दिव्या, अंजू, निकेता और चांदनी शामिल रहीं। सभी सदस्यों ने इस अवसर को प्रेरणादायक बताते हुए विधायक और संस्था का आभार जताया


















