फर्रुखाबाद : तेज रफ्तार बोलेरो ने दो किशोरों को रौंदा, एक की मौत – दूसरा गंभीर घायल

जनपद फर्रुखाबाद के कमालगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत खुदागंज में बुधवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार बोलेरो कार ने सड़क किनारे चल रहे दो किशोर बैंड कर्मियों को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

एक किशोर की मौके पर मौत

इस सड़क दुर्घटना में 15 वर्षीय गौतम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी 16 वर्षीय रंजीत गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों किशोर बैंड में ठेली धकेलने का काम करते थे और बारात में शामिल होने के लिए खुदागंज आए थे।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

बारात से लौटते समय हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, गौतम और रंजीत कादरी गेट थाना क्षेत्र के खुदागंज मढ़ैया के रहने वाले थे। बुधवार शाम वे शहर के एक बैंड के साथ कमालगंज क्षेत्र में बारात चढ़ाने गए थे। रात करीब 11 बजे दोनों किशोर बैंड की ठेली के पास जा रहे थे, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने उन्हें टक्कर मार दी।

अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टर ने किया मृत घोषित

हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस बुलाई गई और दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने गौतम को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल रंजीत को पहले लोहिया अस्पताल और बाद में हायर सेंटर रेफर किया गया।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

गौतम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन उसे दोबारा लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने फिर से मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल रंजीत को परिजन एक निजी नर्सिंग होम लेकर गए, जहां उसका इलाज जारी है।

Leave a Comment

और पढ़ें