कायमगंज : गन्ना तौल विवाद पर प्रशासन सख्त, चीनी मिल में पहुंची माप-तौल विभाग की टीम

फर्रुखाबाद जनपद के कायमगंज स्थित चीनी मिल में किसानों द्वारा गन्ना तौल में गड़बड़ी की लगातार शिकायतें सामने आने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया। किसानों का आरोप था कि मिल में लगे कांटे सही वजन नहीं दिखा रहे हैं, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए विधिक माप विज्ञान विभाग ने मिल में औचक निरीक्षण का फैसला लिया।

कायमगंज
कायमगंज

विधिक माप विज्ञान विभाग की बड़ी कार्रवाई

शनिवार को विधिक माप विज्ञान विभाग की टीम अचानक कायमगंज चीनी मिल पहुंची। टीम ने मिल परिसर में लगे सभी इलेक्ट्रॉनिक और मैनुअल कांटों की बारीकी से जांच शुरू की। जांच के दौरान तौल प्रक्रिया, मशीनों की सेटिंग और रिकॉर्ड को भी परखा गया, ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी सामने आ सके।

कायमगंज
कायमगंज

किसान की ट्रॉली से दोबारा कराया गया वजन

जांच के दौरान ग्राम पुन्थर दयामाफी की किसान बीना देवी की पहले से तौल की गई गन्ना लदी ट्रॉली को दोबारा कांटे पर खड़ा कर पुनः वजन कराया गया। दोबारा तौल में ट्रॉली का वजन सही पाया गया। इसके बाद मिल में लगे अन्य सभी कांटों की टेस्ट वेट के माध्यम से जांच की गई, जिसमें सभी कांटे नियमों के अनुसार सही पाए गए। टीम के द्वारा रूपापुर चीनी मिल के फैजाबाद केंद्र के कांटों को चेक किया चेकिंग के दौरान तौल कांटा नियमानुसार पाया गया।

कायमगंज
कायमगंज

जांच में सभी मानक सही पाए गए

उप नियंत्रक विधिक माप विज्ञान, कानपुर मुकेश कुमार ने बताया कि निरीक्षण के दौरान माप-तौल से जुड़े सभी मानक सही पाए गए हैं। विभाग का मुख्य उद्देश्य किसानों को सही वजन दिलाना है। यदि भविष्य में किसी किसान को गन्ना तौल को लेकर कोई भी शिकायत होती है, तो वह सीधे विधिक माप विज्ञान विभाग कार्यालय फर्रुखाबाद में संपर्क कर सकता है।

कायमगंज
कायमगंज

जांच टीम में ये अधिकारी रहे शामिल

इस निरीक्षण टीम में नियंत्रक विधिक माप विज्ञान कानपुर, वरिष्ठ निरीक्षक प्रीति तिवारी, निरीक्षक मीनू तिवारी और निरीक्षक सुनील कुमार, फर्रुखाबाद शामिल रहे। विभाग ने साफ किया कि किसानों के हित से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

Leave a Comment

और पढ़ें