कायमगंज में दर्दनाक सड़क हादसा: बैलगाड़ी की टक्कर से 18 साल के युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

बुधवार को जनपद फर्रुखाबाद के कायमगंज कोतवाली क्षेत्र में देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गांव मदरपुर निवासी 18 वर्षीय गौतम राजपूत की बाइक बैलगाड़ी से टकरा गई। हादसे में गौतम गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस वक्त हुआ जब गौतम अपने चचेरे भाई अमित कुमार के साथ कायमगंज से समर लेकर बाइक से घर लौट रहा था।

कायमगंज
कायमगंज

बैलगाड़ी के पीछे टकराई बाइक

गांव से कुछ दूरी पर रात के अंधेरे में आगे चल रही बैलगाड़ी ने अचानक पीछे से बाइक को टक्कर मार दी। इस टक्कर में बाइक चला रहा गौतम गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि अमित कुमार बाल-बाल बच गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

कायमगंज
कायमगंज

सीएचसी से लोहिया अस्पताल किया गया रेफर

हादसे की सूचना मिलते ही परिजन गौतम को तुरंत कायमगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लेकर पहुंचे। वहां मौजूद डॉक्टर जितेंद्र बहादुर सिंह ने पेट में गंभीर चोट बताते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद रेफर कर दिया।

घर ले जाने का फैसला पड़ा भारी

परिजन घायल गौतम को लोहिया अस्पताल ले जाने के बजाय उसे घर वापस ले आए। उस समय गौतम बोलचाल कर रहा था, जिससे परिवार को लगा कि हालत ज्यादा गंभीर नहीं है। लेकिन गुरुवार सुबह नित्य क्रिया और नाश्ता करने के बाद अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई।

कायमगंज
कायमगंज

रास्ते में बिगड़ी हालत, डॉक्टर ने किया मृत घोषित

परिजन घबराकर गौतम को दोबारा सीएचसी ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी हालत और खराब हो गई। सीएचसी पहुंचने पर डॉक्टर अमरेश ने गौतम को मृत घोषित कर दिया।

कायमगंज
कायमगंज

परिवार में मातम, रो-रोकर बुरा हाल

गौतम की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। पिता महेंद्र सिंह, मां गिरिजा देवी और छोटे भाई गौरव का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों के अनुसार गौतम खेती-बाड़ी में हाथ बंटाता था और परिवार का सहारा था।

Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें