कायमगंज में रातों-रात 50 हजार की भैंस चोरी, चोर कोहरे की आड़ में लोडर से लेकर हुए फरार

फर्रुखाबाद जनपद के कायमगंज कोतवाली क्षेत्र में पशु चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। शुक्रवार देर रात अताईपुर जदीद गांव में चोरों ने एक पशुपालक की करीब 50 हजार रुपए कीमत की भैंस चोरी कर ली। घने कोहरे और कड़ाके की ठंड का फायदा उठाकर चोर वारदात को अंजाम देने के बाद आसानी से फरार हो गए।

कायमगंज
कायमगंज

सुबह खुला राज, गांव में मचा हड़कंप

शनिवार सुबह जब पशुपालक ब्रजकिशोर शाक्य अपने बाड़े में पहुंचे तो भैंस गायब देख उनके होश उड़ गए। आसपास तलाश करने के बाद जब कोई सुराग नहीं मिला तो उन्होंने परिजनों को सूचना दी। कुछ ही देर में गांव में पशु चोरी की खबर फैल गई, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया।

कायमगंज
कायमगंज

पैदल ले जाकर लोडर में भरी गई भैंस

पीड़ित ब्रजकिशोर शाक्य ने बताया कि चोर पहले भैंस को बाड़े से कुछ दूरी तक पैदल ले गए। इसके बाद पहले से तैयार खड़े लोडर वाहन में भैंस को लादकर मौके से फरार हो गए। घटनास्थल पर लोडर वाहन के टायरों के निशान मिलने से चोरी की पुष्टि होती है।

पहले भी हो चुकी हैं भैंस चोरी की घटनाएं

पीड़ित ने बताया कि यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले उनके भाई की भी दो भैंस इसी तरह चोरी हो चुकी हैं, जिनका आज तक कोई पता नहीं चल सका। लगातार हो रही पशु चोरी की घटनाओं से गांव के पशुपालक बेहद परेशान और डरे हुए हैं।

14
फर्रुखाबाद शहर

आपकी राय में जिले का नाम क्या होना चाहिए?

Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें