फर्रुखाबाद: रोडवेज बस में अवैध हथियार बरामद, हरदोई से दिल्ली जा रही थी बस, तीन गिरफ्तार

जनपद फर्रुखाबाद में पुलिस ने गुरुवार रात एक बड़ी सफलता हासिल की है। बता दें कि राजेपुर थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस ने दिल्ली जा रही रोडवेज बस से अवैध असलहे बरामद किए गए। पुलिस ने बस चालक, परिचालक समेत कुल तीन लोगों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

14
फर्रुखाबाद शहर

आपकी राय में जिले का नाम क्या होना चाहिए?

गुप्त सूचना पर डवरी तिराहा पर चली पुलिस की घेराबंदी

आपको बता दें कि पुलिस को देर रात सूचना मिली थी कि हरदोई डिपो की एक रोडवेज बस में अवैध हथियार ले जाए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही राजेपुर थाना पुलिस सक्रिय हो गई और डवरी तिराहा पर सघन चेकिंग अभियान शुरू किया गया। इसी दौरान हरदोई से सवारियां लेकर फर्रुखाबाद होते हुए दिल्ली जा रही रोडवेज बस को रोककर तलाशी ली गई।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

बस में रखा संदिग्ध पार्सल खोलते ही उड़ गए होश

बस की तलाशी के दौरान एक संदिग्ध पार्सल बरामद हुआ। जब पुलिस ने पार्सल खोलकर जांच की तो उसके अंदर से तीन तमंचे और एक रिवॉल्वर निकली। अवैध हथियार मिलने की खबर फैलते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह पार्सल हुल्लापुर क्षेत्र के आसपास बस में रखा गया था।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

पुलिस पूछताछ में जुटी, हथियारों की सप्लाई चेन की जांच

इस पूरे मामले में बस चालक, परिचालक और एक अन्य व्यक्ति को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हथियार किसके हैं, इन्हें कहां पहुंचाया जाना था और इसके पीछे कौन सा गिरोह सक्रिय है।

सीओ अमृतपुर का बयान, जल्द होगा खुलासा

क्षेत्राधिकारी अमृतपुर संजय कुमार वर्मा ने बताया कि रोडवेज बस से अवैध असलहे बरामद किए गए हैं। मामला बेहद गंभीर है और हर पहलू से जांच की जा रही है। जल्द ही पूरे प्रकरण का खुलासा किया जाएगा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी।

Leave a Comment

और पढ़ें