फर्रुखाबाद में ससुरालियों ने मायके पक्ष को पीटा, कई लोग लहूलुहान

जनपद फर्रुखाबाद जिले कम्पिल थाना क्षेत्र से दहेज उत्पीड़न का एक गंभीर मामला सामने आया है। गांव गौरीखेड़ा निवासी प्रीति ने आरोप लगाया है कि उसकी शादी 22 मई 2025 को अखिलेश से हुई थी। शादी के कुछ ही दिनों बाद पति द्वारा अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी गई।

मायके वालों ने किया विरोध, बढ़ गया विवाद

पीड़िता के अनुसार, जब उसने अपने साथ हो रहे उत्पीड़न की जानकारी मायके वालों को दी तो पिता वेद प्रकाश, भाई गुड्डू समेत परिवार के अन्य सदस्य उसे लेने ससुराल पहुंचे। इसी दौरान सास-ससुर, जेठ और जेठानी ने गाली-गलौज शुरू कर दी।

एकजुट होकर किया जानलेवा हमला

विरोध करने पर ससुराल पक्ष ने एकजुट होकर मायके से आए लोगों पर हमला कर दिया। मारपीट में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग भी दहशत में आ गए।

घायलों का इलाज, पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज व मेडिकल जांच के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज में भर्ती कराया गया। थाना प्रभारी नितिन चौधरी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और तहरीर के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें