कड़ाके की ठंड का कहर: फर्रुखाबाद में 22 व 23 दिसंबर तक सभी स्कूल रहेंगे बंद

फर्रुखाबाद जिले में लगातार बढ़ रही कड़ाके की ठंड, शीतलहर और घना कोहरा आम जनजीवन को प्रभावित कर रहा है। सुबह और देर रात विजिबिलिटी बेहद कम होने से बच्चों के स्कूल आने-जाने में परेशानी को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है।

नर्सरी से 12वीं तक स्कूलों में अवकाश घोषित

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विश्वनाथ प्रताप सिंह की ओर से जारी आदेश के अनुसार जनपद के सभी परिषदीय, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त स्कूलों (CBSE, ICSE बोर्ड सहित) में नर्सरी से कक्षा 12 तक 22 और 23 दिसंबर 2025 को अवकाश रहेगा। यह आदेश सरकारी और प्राइवेट दोनों स्कूलों पर लागू होगा।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

मौसम विभाग की चेतावनी के बाद लिया गया फैसला

बीएसए ने बताया कि मौसम विभाग द्वारा जारी ठंड और कोहरे की चेतावनी को ध्यान में रखते हुए बच्चों की सेहत और सुरक्षा के लिए यह निर्णय लिया गया है। ठंड के कारण बच्चों के बीमार होने और सड़क दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए स्कूल बंद रखने का फैसला किया गया।

शिक्षक और कर्मचारी स्कूल आएंगे

हालांकि अवकाश केवल छात्रों के लिए रहेगा। आदेश में साफ कहा गया है कि सभी शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी स्कूलों में नियमित रूप से उपस्थित रहेंगे। उन्हें निर्वाचन (SIOR), विभागीय कार्यों और उच्चाधिकारियों के निर्देशों का पालन करना होगा।

आदेश का सख्ती से पालन करने के निर्देश

जिला प्रशासन ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों और प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिए हैं कि आदेश का कड़ाई से पालन कराया जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

Leave a Comment

और पढ़ें