संभल में डीसीएम-बाइक की आमने-सामने टक्कर, एक ही परिवार चार सदस्यों की दर्दनाक मौत

संभल जिले में शुक्रवार शाम घने कोहरे ने बड़ा हादसा हो गया। आगरा-मुरादाबाद हाईवे पर तेज रफ्तार डीसीएम और बाइक की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में बाइक सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जिनमें माता-पिता, उनका बेटा और एक अन्य व्यक्ति शामिल है।

संभल
संभल

टक्कर इतनी भीषण कि उड़ गए परखच्चे

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी जोरदार थी कि डीसीएम और बाइक के परखच्चे उड़ गए। टक्कर के बाद डीसीएम सड़क किनारे लगे पेड़ से जा टकराई, जिससे उसका अगला हिस्सा बुरी तरह पिचक गया। डीसीएम का चालक केबिन में फंस गया और दर्द से कराहता रहा।

कहां और कैसे हुआ हादसा

यह हादसा शुक्रवार रात करीब 8 बजे बहजोई कोतवाली क्षेत्र के खजरा गांव के पास हुआ। डीसीएम बबराला की ओर से आ रही थी, जबकि बाइक सवार बहजोई की तरफ जा रहे थे। घने कोहरे के कारण दोनों वाहन एक-दूसरे को देख नहीं पाए और आमने-सामने टकरा गए।

संभल
संभल

अस्पताल पहुंचते ही घोषित मृत

हादसे के बाद एंबुलेंस से चारों घायलों को सीएचसी बहजोई लाया गया, जहां डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर संत कुमार के अनुसार, सभी मृतकों के सिर में गंभीर चोटें थीं और सड़क पर खून बिखरा पड़ा था।

संभल
संभल

मृतकों की पहचान

हादसे में मृतकों की पहचान बहजोई थाना क्षेत्र के गांव कमलापुर निवासी ओमप्रकाश के 35 वर्षीय पुत्र सुरेश व सुरेश की 30 वर्षीय पत्नी विमलेश ब 15 वर्षीय बेटे प्रतीक व 40 वर्षीय एक अन्य व्यक्ति संजय के रूप में हुई। आपको बता दें कि हादसे के वक्त चारों मृतक एक ही बाइक पर सवार थे।

संभल
संभल

जेसीबी से निकाला जा रहा ड्राइवर

घटना की सूचना पर डीएम डॉ. राजेंद्र पेंसिया मौके पर पहुंचे। डीसीएम में फंसे ड्राइवर को निकालने के लिए जेसीबी से वाहन को खींचा जा रहा है। सीएमओ डॉ. तरुण पाठक भी सीएचसी पहुंचे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Comment

और पढ़ें