कायमगंज में मोबाइल चोरी का खुलासा: पुलिस ने आरोपी युवक को दबोचा, दो मोबाइल बरामद

गुरुवार को कायमगंज में मोबाइल चोरी की घटना का पुलिस ने तेजी से खुलासा कर दिया। ग्राम मझोला की रहने वाली माधुरी देवी ने घर से मोबाइल चोरी होने की शिकायत कोतवाली में दर्ज कराई थी। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।

गुप्त सूचना पर आरोपी गिरफ्तार

जांच के दौरान पुलिस को मुखबिर से पुख्ता जानकारी मिली। इसके बाद टीम ने दबिश देकर आरोपी दिलीप (22 वर्ष), पुत्र मुकेश, निवासी अकराबाद, थाना कंपिल को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उसके पास से चोरी के दो मोबाइल फोन बरामद हुए।

कायमगंज
कायमगंज

आरोपी ने कबूला चोरी का जुर्म

कोतवाली प्रभारी मदन मोहन चतुर्वेदी के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने चोरी की वारदात को स्वीकार कर लिया। पुलिस ने मेडिकल कराकर आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें