कंपिल में 80 वर्षीय बुजुर्ग की संदिग्ध मौत, रिश्तेदारों के आरोप से मचा हड़कंप

कंपिल थाना क्षेत्र के गांव धर्मपुर में मंगलवार दोपहर करीब दो बजे 80 वर्षीय राजबहादुर यादव की अचानक तबियत बिगड़ने से मौत हो गई। उनकी मौत की खबर फैलते ही गांव में सनसनी मच गई।

भतीजे ने लगाया हत्या का आरोप, खुद हुआ फरार

देर रात मृतक के भतीजे गजेंद्र ने अपने चचेरे भाई भूरे पर हत्या का आरोप लगाकर पुलिस को फोन किया। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन इसी दौरान आरोप लगाने वाला गजेंद्र वहां से फरार हो गया, जिससे मामला और उलझ गया।

भतीजे के साथ रहते थे राजबहादुर, बीमारी से थी हालत खराब

परिजनों ने बताया कि राजबहादुर यादव अविवाहित थे और वर्षों से अपने भतीजे भूरे के साथ रह रहे थे। उन्होंने अपनी खेती भी भूरे के नाम कर दी थी। परिवार का कहना है कि वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे और मौत प्राकृतिक कारणों से हुई है।

पुलिस ने भेजा शव पोस्टमार्टम जांच में जुटी टीम

थाना प्रभारी नितिन चौधरी ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या यह मामला प्राकृतिक मौत का लग रहा है। हालांकि सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगा। पुलिस दोनों पक्षों से तथ्य जुटा रही है।

Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें