फर्रुखाबाद में फांसी लगाकर युवक ने दी जान, 15 साल से बहन के साथ रह रहा था

जनपद फर्रुखाबाद के राजेपुर थाना क्षेत्र के गांव कुसमापुर में सोमवार देर रात एक दर्दनाक घटना हुई। गांव के बाहर खेत में एक युवक ने पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब ग्रामीणों ने शव देखा तो गांव में अफरा-तफरी मच गई।

फर्रुखाबाद
मृतक मुकेश का फाइल फोटो

शाहजहांपुर का रहने वाला था युवक

मृतक की पहचान शाहजहांपुर जिले के नवादा इंदरपुर चौकी क्षेत्र के रहने वाले 35 वर्षीय मुकेश उर्फ विक्की के रूप में हुई है। वह करीब 15 वर्षों से कुसमापुर गांव में अपनी बहन के साथ रहकर मजदूरी करता था।

पुलिस और फोरेंसिक टीम ने किया मौका-ए-मुआयना

सूचना मिलने पर राजेपुर थाना अध्यक्ष सुदेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को भी बुलाया और घटनास्थल की जांच कराई। उपनिरीक्षक सत्यदेव ओझा ने शव का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जांच में जुटी पुलिस, कारण अभी अस्पष्ट

थाना अध्यक्ष सुदेश कुमार ने बताया कि युवक ने पेड़ पर अंगोछे से फांसी लगाकर आत्महत्या की है। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और परिजनों से पूछताछ जारी है।

Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें