फर्रुखाबाद : कायमगंज में अवैध तमंचे और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

मंगलवार को जनपद फर्रुखाबाद की कायमगंज कोतवाली पुलिस ने अपराध पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम जब छतरई से कुंवरपुर जाने वाले खड़ंजा मार्ग पर गश्त कर रही थी, तभी एक युवक संदिग्ध हालत में घूमता हुआ नजर आया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे रोककर तलाशी ली, तो उसके पास से अवैध हथियार बरामद हुआ।

पूछताछ में उगला सच : जानवर भगाने का दिया बहाना

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक अवैध देशी तमंचा और दो जिंदा कारतूस मिले। पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार युवक ने अपनी पहचान हरजू नगला निवासी इन्द्रजीत (21 वर्ष) के रूप में दी। उसने बताया कि वह खेतों की रखवाली और जंगली जानवरों से सुरक्षा के नाम पर तमंचा रखता था। हालांकि, पुलिस ने आरोपी पर कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

फर्रुखाबाद दर्पण
फर्रुखाबाद दर्पण
Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें