फर्रूखाबाद : अग्निवीर भर्ती की तैयारी कर रहे 21 साल के युवक की स्टेडियम में दौड़ते समय मौत, परिवार में मचा कोहराम

बुधवार की सुबह जनपद फर्रूखाबाद के ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम में सेना में भर्ती होकर देश सेवा का सपना देख रहे 21 साल के युवा शिवनारायण की रनिंग प्रैक्टिस के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। बता दें कि शिवनारायण अग्निवीर परीक्षा की लिखित परीक्षा पास कर चुका था और इन दिनों दिन-रात फिजिकल टेस्ट की तैयारी में जुटा हुआ था। सुबह करीब 7 बजे जब वह स्टेडियम के चक्कर लगा रहा था, तभी अचानक गश खाकर जमीन पर गिर पड़ा।

फर्रुखाबाद
मृतक शिवनारायण का फाइल फोटो

साथियों ने बचाने की हर संभव कोशिश की, अस्पताल में तोड़ा दम

जैसे ही शिवनारायण गिरे, उनके साथ दौड़ रहे साथियों ने तुरंत दौड़कर उन्हें संभाला। दोस्तों ने मुंह पर पानी के छींटे मारे और सीपीआर देकर होश में लाने का प्रयास किया। जब कोई हलचल नहीं हुई तो आनन-फानन में उन्हें पास के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मचा गया।

गांव में पानी भरने की वजह से 20 किमी दूर स्टेडियम आते थे शिवनारायण

राजेपुर थाना क्षेत्र के गांव शेराखार निवासी मृतक शिवनारायण के बड़े भाई धर्मराज ने जानकारी देते हुए कि मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। पिता गुजरात के सूरत में नौकरी करते हैं। पहले शिवनारायण गांव की सड़कों पर ही दौड़ लगाते थे, लेकिन पिछले कुछ दिनों की तेज बारिश के कारण गांव के रास्ते जलमग्न हो गए थे। इसी वजह से वे पिछले छह दिनों से रोज सुबह घर से करीब 20 किलोमीटर दूर शहर के स्टेडियम में प्रैक्टिस करने आ रहा था।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सामने आएगी मौत की असली वजह

युवक की मौत की सूचना पर थाना प्रभारी कपिल चौधरी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि युवक को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

फर्रुखाबाद दर्पण
फर्रुखाबाद दर्पण
Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें