फर्रुखाबाद में किशोरी को शादी का झांसा देकर भगाने वाला युवक गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

जनपद फर्रुखाबाद के कंपिल थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले व्यक्ति की नाबालिग बेटी को शादी का झांसा देकर भगाने का मामला सामने आया है। लड़की के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि कासगंज जिले के थाना सिढ़पुरा क्षेत्र के नगला भिखारी निवासी बीरबल बाथम, पुत्र अनंतराम बाथम, उसकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई में आरोपी धराया

मामले को गंभीरता से लेते हुए कंपिल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और तलाश शुरू कर दी। पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए बुधवार को आरोपी बीरबल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को थाने लाकर पूछताछ के बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

परिजनों ने ली राहत की सांस 

पुलिस की इस कार्रवाई से पीड़ित परिवार ने राहत की सांस ली है। क्षेत्र में इस घटना के बाद लोगों ने पुलिस की तत्परता की सराहना की। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें