आगरा में तेज रफ़्तार का कहर! बेकाबू कार ने डिलीवरी बॉय समेत 7 को रौंदा, 5 की मौके पर मौत

शुक्रवार की देर रात आगरा में हुए एक दर्दनाक हादसे ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया। मामला न्यू आगरा थाना क्षेत्र के नगला पुरी इलाके का है जहां एक तेज रफ़्तार कार ने ज़ोमैटो डिलीवरी बॉय समेत 7 लोगों को कुचल दिया। हादसे में 5 लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 2 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है जिनका अस्पताल में इलाज जारी है।

कायमगंज
कायमगंज

पहले जोमैटो डिलीवरी बॉय को मारी टक्कर

आपको बता दें कि कार चालक अंशु गुप्ता ने पहले जोमैटो डिलीवरी बॉय भानु प्रताप को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि भानु की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के कुछ मीटर दूर ही पुलिस चेकिंग कर रही थी। पुलिस को देखकर आरोपी ड्राइवर घबरा गया और कार की स्पीड और बढ़ा दी।

आगरा
आगरा

100 से ऊपर थी कार की रफ़्तार 

तेज़ स्पीड में भागते हुए अंशु ने कार से कंट्रोल खो दिया। कार डिवाइडर से चढ़कर पलट गई और सड़क किनारे बैठे 6 लोगों को रौंद दिया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कार की रफ़्तार करीब 100 से 120 किमी प्रति घंटे रही होगी। हादसे के वक्त लोग घर के बाहर अंतिम संस्कार के बाद बैठे थे।

आगरा
आगरा

अंतिम संस्कार के बाद घर के बाहर बैठे थे लोग

मरने वालों में नगला पुरी के कालीचरण के घर के लोग शामिल हैं, जिनके पिता का एक दिन पहले ही निधन हुआ था। हादसे में बबली (40), कमल (23), कृष्णा (20) और एक अज्ञात व्यक्ति की भी मौत हो गई। एक बच्चा गंभीर हालत में अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है।

आगरा
आगरा

भीड़ ने आरोपी को पीटा, पुलिस ने बचाया

घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। गुस्साई भीड़ ने कार चालक अंशु गुप्ता को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह आरोपी को बचाकर थाने पहुंचाया। कई थानों की फोर्स ने पूरे इलाके को घेर लिया और माहौल को शांत कराया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे।

Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें