फर्रुखाबाद में बेटी की शादी का कार्ड देकर लौट रही मां की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, खुशियां मातम में बदलीं

गुरुवार को जनपद फर्रुखाबाद के कंपिल थाना क्षेत्र में बाइक सवार महिला की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। आपको बता दें कि क्षेत्र के गांव धीमर नगला निवासी छोटेलाल की 45 वर्षीय पत्नी जशोदा बेटे अरविंद के साथ पड़ोसी जनपद शाहजहांपुर के गांव कला मायके अपनी बेटी की शादी का कार्ड देने गई थीं।

कायमगंज
कायमगंज

गांव दूदेमई के पास हुआ हादसा

मायके से लौटते समय जब जशोदा और उनका बेटा गांव दूदेमई के पास पहुंचीतभी सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क पर गिर गए और हादसे में जशोदा गंभीर रूप से घायल हो गईं। आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल जशोदा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज में भर्ती कराया।

कायमगंज
कायमगंज

ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने परीक्षण के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर जैसे ही गांव पहुंची, घर में कोहराम मच गया। जहां बेटी की शादी की तैयारियां चल रही थीं, वहां मातम पसर गया।

कायमगंज
मृतक जशोदा देवी का फाइल फोटो

ग्रामीणों ने पकड़ा बाइक सवार, पुलिस जांच में जुटी

हादसे के बाद भागने की कोशिश कर रहे बाइक सवार को वहां मौजूद ग्रामीणों ने दौड़कर पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। सूचना मिलते ही कंपिल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस हादसे की जांच में जुटी है।

कायमगंज
कायमगंज

छह बच्चों की मां थी जशोदा देवी

परिजनों ने जानकारी देते हुआ बताया कि मृतका जशोदा देवी के चार बेटे और दो बेटियां थीं। एक बेटी की शादी हो चुकी थी जबकि दूसरी बेटी मालती की शादी तय थी।

Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें