Farrukhabad News : जनपद फर्रुखाबाद के कायमगंज नगर में श्रीरामलीला कमेटी के तत्वावधान में आयोजित राम बारात इस बार अत्यंत भव्य और ऐतिहासिक रही। बारात की शुरुआत शिवाला भवन मंदिर में विधिवत पूजन-अर्चन और भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, भरत तथा शत्रुघ्न का तिलक कर की गई। इस बार श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर था और पूरे मार्ग में जय श्रीराम के उद्घोष से माहौल धर्ममय हो गया।

प्रमुख उद्योगपति और समिति का सक्रिय योगदान
इस भव्य आयोजन की व्यवस्था की कमान प्रमुख उद्योगपति लक्ष्मी नारायण अग्रवाल ने संभाली। उनके साथ संजय बंसल, पवन गुप्ता, राजेश अग्निहोत्री, डॉ विकास शर्मा, नीरज अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, पीयूष अग्रवाल, सोनू गंगवार, संजीव शाक्य, प्रतीक राज कौशल, सुधाकर दुबे, दीपक राज अरोड़ा और डॉ. संतोष गौड़ सहित पूरी कमेटी ने सक्रिय योगदान देकर व्यवस्थाओं को सुचारू बनाया।
देखें तस्वीरें…





29 आकर्षक झांकियां और भव्य स्वागत
राम बारात में शामिल विभिन्न रूपों की 29 आकर्षक झांकियों ने शहरवासियों का मन मोह लिया। यात्रा शिवाला मंदिर से प्रारंभ होकर भूसा मंडी चौराहा और पृथ्वी दरवाजा पहुंची, जहां पूर्व महिला आयोग अध्यक्ष मिथलेश अग्रवाल और समाजसेवी सत्य प्रकाश अग्रवाल के आवास पर बारात का भावभिना स्वागत हुआ। इसके बाद बालाजी दीवाने परिवार सहित नगर में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने आरती उतारी, पुष्प वर्षा की और शीतल पेयजल व जलपान की व्यवस्था की।

पारंपरिक मार्गों से होते हुए सकुशल संपन्न
भक्तिमय माहौल में आगे बढ़ती हुई राम बारात ट्रांसफॉर्मर चौराहा, जटवारा रोड, गल्ला मंडी, बजरिया और पुल गालिब होते हुए चिलाका व पटवन गली से निकली, जहां यात्रा का सकुशल और हर्षोल्लास के साथ समापन हुआ। हर वर्ष की तुलना में इस बार का जनसैलाब और व्यवस्था ऐतिहासिक रही।


























