फर्रुखाबाद : कायमगंज में सजा मां दुर्गा का दरबार, कोतवालेश्वर ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने की आरती – गूंजे माता के जयकारे

Farrukhabad News : जनपद फर्रुखाबाद कायमगंज नगर के मोहल्ला बगिया मंगूलाल में प्रथम माँ दुर्गा महोत्सव का अभूतपूर्व आयोजन किया जा रहा है। यहाँ स्थानीय सभी भक्तों के सहयोग से माँ दुर्गा की अत्यंत मनमोहक, भव्य और सुंदर प्रतिमा स्थापित की गई है। बता दें कि रविवार को मां दुर्गा की मूर्ति स्थापन विधि विधान के साथ की गई वहीं मूर्ति का विसर्जन 20 अक्टूबर 2026 को किया जायेगा।

कायमगंज
कायमगंज

कोतवालेश्वर ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने की विशेष आरती

महोत्सव के पावन पंडाल में आयोजित आरती में मुख्य अतिथि के रूप में ‘श्री कोतवालेश्वर हनुमान जी सेवा ट्रस्ट, कोतवाली कायमगंज’ के प्रतिष्ठित पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया था। इस दौरान ट्रस्ट के अध्यक्ष जितेंद्र रस्तोगी, प्रबंधक संगम शाक्य, उपाध्यक्ष कन्हैयालाल एवं सदस्य सत्यम ने पूरी निष्ठा के साथ पहुंचकर माँ दुर्गा की दिव्य आरती की। इस खास पल में पूरा पंडाल माता के भक्तों से खचाखच भरा हुआ था।

कायमगंज
कायमगंज

भक्ति के रंगों में रंगा मोहल्ला, हुआ भव्य सम्मान

आरती के उपरांत माँ दुर्गा महोत्सव समिति के सदस्यों द्वारा पधारे हुए अतिथियों—ट्रस्ट के अध्यक्ष जितेंद्र रस्तोगी व प्रबंधक संगम शाक्य—को आदर सहित पटुका पहनाकर सम्मानित किया गया। “चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है” के गगनभेदी जयकारों से पूरा मोहल्ला भक्तिमय हो गया। इस आयोजन में संरक्षक देव गुप्ता, उप संरक्षक देव मिश्रा, अध्यक्ष राज सिसोदिया, उपाध्यक्ष अनुराग पाल, महामंत्री सूरज राठौर, व्यवस्था प्रमुख मोहित राठौर, मंत्री अक्षय ठाकुर, कोषाध्यक्ष रोहन पाल सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। समिति ने सभी नगरवासियों से सपरिवार पहुंचकर दर्शन लाभ लेने की अपील की है।

फर्रुखाबाद दर्पण
फर्रुखाबाद दर्पण
Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें