Farrukhabad News : जनपद फर्रुखाबाद में डिजिटल लेनदेन (UPI) पर लगाए गए शुल्क के विरोध में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अपना विरोध जताया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट अंकुर मिश्रा की अगुवाई में लगभग 15 से 20 कार्यकर्ता आईटीआई चौराहे के समीप स्थित भाजपा सांसद मुकेश राजपूत के आवास पर पहुंचे। हालांकि, मौके पर सांसद के आवास का शटर बंद मिला और वहां सांसद या उनके परिवार का कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था।
प्रतीकात्मक रूप से भेंट करने पहुंचे थे सामग्री
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बताया कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर यूपीआई शुल्क के फैसले के विरोधस्वरूप सांसद को प्रतीकात्मक उपहार देने आए थे। शहर कांग्रेस अध्यक्ष अंकुर मिश्रा ने कहा कि वे पूजा-पाठ की सामग्री लेकर आए थे, जिसे अब कूरियर के माध्यम से सांसद के पास भेजा जाएगा। उनका कहना था कि इस पहल का उद्देश्य यह संदेश देना है कि जनप्रतिनिधि जनता की समस्याओं को समझें और यूपीआई पर लगाए गए शुल्क को वापस कराने के लिए आवाज उठाएं।
जनता व व्यापारियों की समस्याओं पर जताया ध्यान
शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि यूपीआई के व्यापक इस्तेमाल के बाद उस पर शुल्क लगाए जाने से आम जनता और व्यापारी वर्ग प्रभावित हो रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट किया कि यदि डिजिटल लेनदेन पर आम लोगों और व्यापारियों पर इस तरह का आर्थिक बोझ बढ़ता रहा, तो पार्टी इसके खिलाफ सड़क पर उतरकर शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन दर्ज कराएगी। सांसद आवास पर किसी के मौजूद न रहने के कारण कार्यकर्ताओं की उनसे मुलाकात नहीं हो सकी।
इस दौरान मौजूद रहे
आपको बता दें कि इस दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश सारस्वत, उपाध्यक्ष वीरेंद्र मिश्रा, महासचिव सलीम खान, उपाध्यक्ष अतीक सलमानी, उपाध्यक्ष अशोक राठौर, महासचिव जयदा परवीन, मण्डल उपाध्यक्ष हिमांगी सक्सेना, अमर मिश्रा, वत्सल्य मिश्रा, महासचिव विष्णु मिश्रा, फैमीद खान, रोहित वर्मा, ऋषभ मिश्रा, नुरुद्दीन,मण्डल अध्यक्ष लक्ष्मन शाक्य, शारीक अंसारी, सल्लू मंसूरी,मोहित चौहान,पिन्नी त्रिवेदी, शहज़ाद, रहीस अहमद, सरताज़, मण्डल अध्यक्ष गुड्डू महफूज़, जाँबाज खान, मुस्तफा खान आदि लोग उपस्थित रहे l

























