फर्रुखाबाद : गंगा के बढ़ते जलस्तर से गांव में घुसा बाढ़ का पानी, प्रशासन और NDRF ने 32 लोगों को सुरक्षित निकाला

Farrukhabad News : जनपद फर्रुखाबाद की कायमगंज तहसील में गंगा नदी के जलस्तर में अचानक हुई बढ़ोतरी के कारण तटीय इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। जलस्तर बढ़ने से ग्राम समाचीपुर चितार बाढ़ के पानी से प्रभावित हो गया। गांव में पानी भरते देख स्थानीय लोगों में चिंता फैल गई, जिसके बाद तुरंत स्थानीय प्रशासन को इसकी सूचना दी गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कायमगंज तहसील प्रशासन ने तत्काल संज्ञान लिया और राहत कार्य शुरू किए।

शमसाबाद

NDRF और फ्लड PAC ने संभाला मोर्चा, 9 परिवारों की सकुशल निकासी

आपदा प्रबंधन की रणनीति के तहत मौके पर NDRF और फ्लड PAC की बचाव टीमें अत्याधुनिक उपकरणों के साथ पहुंचीं। बचाव दलों ने स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर जलभराव वाले क्षेत्रों से लोगों को बाहर निकालने का अभियान चलाया। इस दौरान गांव के 09 प्रभावित परिवारों के कुल 32 व्यक्तियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। सभी प्रभावितों को शमसाबाद स्थित उपमंडी बाढ़ शरणालय में सुरक्षित पहुंचाया गया, जहां उनके ठहरने और प्राथमिक आवश्यकताओं की व्यवस्था की गई है।

शमसाबाद
शमसाबाद

वरिष्ठ अधिकारियों ने लिया जायजा, लगातार रखी जा रही नजर

राहत एवं बचाव अभियान के दौरान उपजिलाधिकारी कायमगंज अभिषेक वर्मा, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), क्षेत्राधिकारी अभय वर्मा, थानाध्यक्ष शमसाबाद सचिन चौधरी, क्षेत्रीय लेखपाल और राजस्व निरीक्षक सहित प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। अधिकारियों ने प्रभावित क्षेत्र का निरंतर निरीक्षण किया और राहत कार्यों की स्थिति का जायजा लिया। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आमजन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी संबंधित विभागों और आपदा राहत टीमों को आपसी समन्वय के साथ मुस्तैद रहने के निर्देश दिए गए हैं।

फर्रुखाबाद दर्पण
फर्रुखाबाद दर्पण
Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें