फर्रूखाबाद : निजी अस्पताल में जुड़वा बच्चों को जन्म देने के बाद महिला की बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत

Farrukhabad News : जनपद फर्रूखाबाद के एक निजी नर्सिंग होम में डिलीवरी के बाद प्रसूता की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। जनपद हरदोई के सवायजपुर निवासी अभिषेक जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी बहन अंजलि की शादी वर्ष 2024 में फर्रूखाबाद के नवाबगंज क्षेत्र निवासी अमन से हुई थी। सोमवार तड़के प्रसव पीड़ा होने पर अंजलि को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने ऑपरेशन के जरिए दो जुड़वा बेटों को जन्म दिया।

फर्रूखाबाद
मृतका अंजली का फाइल फोटो

स्वास्थ्य संबंधी गंभीर जटिलताएं और रेफर

बच्चों के जन्म के बाद अचानक अंजलि की तबीयत बिगड़ने लगी। अत्यधिक रक्तस्राव और स्वास्थ्य संबंधी गंभीर जटिलताओं के कारण डॉक्टरों ने स्थिति को संभालने का प्रयास किया, लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। स्थिति बिगड़ती देख शाम करीब 8 बजे अस्पताल प्रशासन ने एम्बुलेंस मंगवाकर परिजनों को महिला को किसी अन्य अस्पताल ले जाने की सलाह दी।

फर्रूखाबाद
फर्रूखाबाद

लोहिया अस्पताल में मृत घोषित व पुलिस जांच

परिजनों की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद देर रात करीब 2 बजे परिजन अंजलि को लेकर लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन ने शव को मर्चरी में रखवाकर संबंधित थाना पुलिस को सूचित कर दिया है और पुलिस मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही है।

फर्रूखाबाद दर्पण
फर्रुखाबाद दर्पण
Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें