फर्रुखाबाद : रक्षाबंधन पर सरकार का महिलाओं को बड़ा तोहफा, 27 से 29 अगस्त तक रोडवेज बसों में कर सकेंगी मुफ्त सफर – वरिष्ठ महिलाओं को अब नहीं देना होगा किराया

रक्षाबंधन के पावन पर्व के अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश की महिलाओं को एक बड़ा रक्षाबंधन उपहार दिया है। जनपद फर्रुखाबाद के फतेहगढ़ स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को लखनऊ से आयोजित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि आगामी 27 अगस्त की शाम से लेकर 29 अगस्त तक महिलाएं उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों में बिल्कुल मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। इस सौगात की खास बात यह है कि इस यात्रा के दौरान महिलाएं अपने साथ एक सहयोगी को भी निशुल्क यात्रा करा सकेंगी। सरकार के इस फैसले से बहनों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

वरिष्ठ महिलाओं के लिए विशेष प्रावधान व गाइडलाइंस जारी

लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर मातृशक्ति यात्रा योजना के तहत रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर महिलाओं को तीन दिनों तक यह विशेष सुविधा दी जा रही है। इसके साथ ही सरकार ने एक और महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए 60 वर्ष से अधिक उम्र की वरिष्ठ महिलाओं के लिए भी परिवहन निगम की बसों में निशुल्क यात्रा की व्यवस्था लागू की है। कलेक्ट्रेट परिसर में मौजूद जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने जानकारी देते हुए बताया कि 60 वर्ष से अधिक आयु की बुजुर्ग महिलाओं को इस निशुल्क बस यात्रा सुविधा का लाभ उठाने के लिए सफर के दौरान अपना वैध पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड या वोटर आईडी कार्ड साथ रखना अनिवार्य हो

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

कलेक्ट्रेट सभागार में उमड़ा जनसैलाब, महिलाओं को वितरित की गईं साड़ी और मिठाई

फतेहगढ़ कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित इस गरिमामयी कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने की। कार्यक्रम में जिले भर से बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। इस मौके पर कायमगंज विधायक डॉ. सुरभि, भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर, अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य व भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा सहित अनेक प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन अवसर पर प्रत्येक विकास खंड की दो-दो महिलाओं को जनप्रतिनिधियों द्वारा साड़ी और मिठाई के डिब्बे भेंट कर सम्मानित किया गया, साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित अन्य सभी महिलाओं को भी उपहार स्वरूप साड़ी और मिठाई वितरित की गई।

Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें