फर्रुखाबाद : कायमगंज में पुलिस की कलाई पर सजी ‘खाकी वाली राखी’, साहसी बालिका संस्था ने मनाया रक्षाबंधन

रक्षाबंधन के पावन अवसर पर जनपद फर्रुखाबाद के कायमगंज में एक बेहद खास और भावुक कर देने वाला नजारा देखने को मिला। ‘साहसी बालिका संस्था’ की सदस्यों ने पुलिस कर्मियों के समर्पण और जनसेवा के प्रति उनके योगदान को सम्मानित करने के लिए “खाकी वाली राखी” कार्यक्रम का आयोजन किया। संस्था की ओर से खुशबू मिश्रा और शिल्की मिश्रा के नेतृत्व में बहनों ने पुलिसकर्मियों को राखी बांधकर त्योहार को उत्साहपूर्वक मनाया।

अधिकारियों ने लिया सुरक्षा का संकल्प

कार्यक्रम के दौरान संस्था की बहनों ने कायमगंज क्षेत्राधिकारी अभय वर्मा, कोतवाली प्रभारी विनोद शुक्ला, क्राइम प्रभारी वीके यादव , कस्बा चौकी प्रभारी इमरान फरीद व मंडी चौकी प्रभारी और वहां मौजूद समस्त पुलिसकर्मियों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधा। पुलिस अधिकारियों ने बहनों का आभार व्यक्त करते हुए हमेशा की तरह समाज में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और हर नागरिक को सुरक्षा का अहसास कराने का अपना संकल्प दोहराया।

कायमगंज
कायमगंज

संस्था की सदस्यों की रही गरिमामयी उपस्थिति

इस सहयोगात्मक और सामाजिक सौहार्द से भरे कार्यक्रम में साहसी बालिका संस्था की कई सदस्याएं शामिल हुईं। मौके पर दिव्या, अंजू, संजना, नेहा, किरन, कनक और गौरी सहित अनेक बेटियां मौजूद रहीं। सभी ने पुलिस बल के प्रति अपनी कृतज्ञता प्रकट की और कहा कि दिन-रात हमारी सुरक्षा में तैनात जवानों के साथ यह पर्व मनाकर वे बेहद गर्व महसूस कर रही हैं।

Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें